फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttarakhand roadways employees protest over six demands bus operations and work affected

रुड़की: रोडवेज कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, धरना प्रदर्शन, कामकाज और बस संचालन प्रभावित

Fri, 30 Oct 2026 12:26 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Fri, 30 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

लंबित मांगों के समाधान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यूनियन ने आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी करते हुए निगम प्रबंधन को मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand roadways employees protest over six demands bus operations and work affected
रोडवेज कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम के अस्तित्व की रक्षा और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन ने मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में जारी पोस्टर के माध्यम से आंदोलन का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


यूनियन की प्रमुख मांगों में नियमित होने तक उपनल के समान विशेष श्रेणी, संविदा, एजेंसी, चालक-परिचालक और विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को 30,447 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक माह की सात तारीख से पहले वेतन देने, लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करने और हिमाचल रोडवेज की तर्ज पर निगम को राजकीय कोष से वेतन देने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन


यूनियन ने कुंभ मेले से पहले परिवहन निगम के बेड़े में कम से कम 500 नई बसें शामिल करने की भी मांग की है।यूनियन ने एजेंसी के माध्यम से कार्यरत चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को निगम कर्मचारी घोषित करने, एजेंसी प्रथा समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों को भी एरियर सहित महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग की गई है। कर्मचारी के धरने प्रदर्शन से कामकाज प्रभावित होने के अलावा बसों का संचालन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed