{"_id":"64f0dd91ec8447f6c90c75b7","slug":"woman-sitting-on-railway-roorkee-news-c-5-1-drn1030-235155-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, रेलवे ट्रैक पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, रेलवे ट्रैक पर बैठी
Fri, 01 Sep 2023 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 04:07 PM IST
सार
महिला बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के जाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच पति ने उसे मायके जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर महिला घर से निकलकर लक्सर पहुंच गई और फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी पर आत्महत्या करने के लिए बैठ गई।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Facebook
विस्तार
रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके जाने से रोकने पर वो आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर बैठ गई। लोगों ने किसी तरह महिला को समझाकर लाइन से हटाया। आरपीएफ व जीआरपी ने महिला को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अकौढा खुर्द गांव निवासी एक महिला का मायका ज्वालापुर में है। बताया जा रहा है कि महिला बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के जाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच पति ने उसे मायके जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर महिला घर से निकलकर लक्सर पहुंच गई और फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी पर आत्महत्या करने के लिए बैठ गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को मिली मंजूरी
विज्ञापन
इस बीच मुरादाबाद की ओर से एक ट्रेन भी आ गई। किसी तरह लोगों ने महिला को समझाकर लाइन से हटाया और सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी महिला को समझाकर अपने साथ रेलवे स्टेशन पर ले आए। साथ ही मामले की सूचना परिजनों को दी। जीआरपी थाना अध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि पति व बेटे को थाने बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया है।