{"_id":"6ae33f05aad9857aa4004d9b","slug":"akash-saraswat-appointed-principal-of-diet-roorkee-meraj-ahmed-transferred-to-the-directorate-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-163328-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डायट रुड़की के प्राचार्य बने आकाश सारस्वत, मेराज अहमद निदेशालय भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डायट रुड़की के प्राचार्य बने आकाश सारस्वत, मेराज अहमद निदेशालय भेजे गए
Thu, 29 Oct 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
गौचर डायट से रुड़की किया गया आकाश सारस्वत का पदोन्नति स्थानांतरण
उत्तरकाशी के संजीव जोशी बने हरिद्वार के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी
रुड़की। शिक्षा विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की को नए प्राचार्य मिल गए हैं। डायट गौचर, चमोली में तैनात आकाश सारस्वत को रुड़की डायट में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, रुड़की डायट के वर्तमान प्राचार्य मेराज अहमद को निदेशालय भेजा गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवमुक्त करते हुए अग्रिम आदेशों तक महानिदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, जबकि डायट बड़कोट, उत्तरकाशी के प्राचार्य संजीव जोशी को हरिद्वार का नया मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। शासन की ओर से 28 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, आकाश सारस्वत इससे पहले चमोली जिले के गौचर स्थित डायट में प्राचार्य के पद पर तैनात थे। अब उन्हें रुड़की डायट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायट शिक्षकों के प्रशिक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में नए प्राचार्य के सामने संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों को गति देने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी। रुड़की डायट के प्राचार्य रहे मेराज अहमद अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर शैक्षिक गतिविधियों और विद्यालयों के निरीक्षण को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान साइकिल से रुड़की और नारसन ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। उनकी सादगी और सहज व्यवहार के चलते ब्लॉक के कई शिक्षक और विद्यार्थी उनसे प्रभावित रहे। उनके कार्यकाल में डायट और राजकीय विद्यालयों से जुड़ी शैक्षिक गतिविधियों को भी गति मिली।