फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rajveer was murdered with a hammer for being an obstacle in a theft

Roorkee News: चोरी में बाधक बनने पर हथौड़े से की गई थी राजवीर की हत्या

Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rajveer was murdered with a hammer for being an obstacle in a theft
लक्सर कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल - संवाद - फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
भोगपुर स्थित मंदिर में सेवादार राजवीर की हत्या चोरी में बाधक बनने पर हथौड़े से सिर पर वार करके की गई थी। ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी विशाल चौधरी निवासी कुंज विहार काॅलोनी नई मंडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और पेचकस के अलावा मंदिर से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन




एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने लक्सर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि 12 अप्रैल की रात को भोगपुर स्थित मंदिर में रह रहे सेवादार राजवीर निवासी गोधना जनपद पुरकाजी की हत्या कर दी गई थी। निकट के मंदिर से एंपलीफायर और लाउडस्पीकर भी चोरी हुए थे। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम वारदात के खुलासे में लगी थी।
विज्ञापन




क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी की जांच और सुराग लगाते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को चिह्नित किया था। अहम साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम ने टांडा भागमल के पास से आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने सेवादार की हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए एंपलीफायर, लाउडस्पीकर व इन्वर्टर व नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि आरोपी रात के समय हथौड़ा और पेचकस लेकर मंदिर में चोरी के इरादे से पहुंचा था। यहां मंदिर का ताला तोड़ते समय परिसर में सो रहे राजवीर की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसपी देहात ने ब्लाइंड मर्डर के 48 घंटों में खुलासा करने पर पुलिस टीम को शाबासी देते हुए इनाम की संस्तुति किए जाने की बात कही।

लक्सर कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल - संवाद

लक्सर कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल - संवाद- फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed