फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rain of rain from the sky

आसमान से बरसी आफत की बारिश

Thu, 12 Mar 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain of rain from the sky
रुड़की/लक्सर/सुल्तानपुर। रुड़की से लेकर देहात क्षेत्रों तक बुधवार की रात कई घंटे भारी बारिश हुई। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ भी बारिश हुई। इस कारण किसानों की गेहूं आदि की फसलें गिरकर बर्बाद हो गईं। पिछले कुछ दिनों में कई बार बारिश हो चुकी है, जो फसलों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की सहित लक्सर, सुल्तानपुर, खानपुर व भगवानपुर आदि क्षेत्रों में बुधवार की रात करीब 11 बजे बारिश हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे तक बारिश होती रही। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि कुछ मिनटों के बाद ही बारिश रुक गई, लेकिन हवा इतनी तेज थी कि किसानों की काफी फसलें गिर गईं। इस कारण उनको भारी नुकसान हुआ। पिछले कुछ दिनों में कई बार बारिश हो चुकी है, जिससे अधिकतर फसलें पहले की गिर चुकी थीं। सुल्तानपुर क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, मनीष कुमार, सतपाल सिंह, पवन कुमार व ताहिर हसन आदि का कहना है कि बेमौसम हुई भारी बरसात में खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उधर, कृषि वैज्ञानिक केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि इस समय फसलों को बारिश की जरूरत नहीं है। अगर इसी प्रकार बारिश होती रही तो किसानों की गेहूं, तिलहन व सरसों की फसलें पूरी तरह बेकार हो जाएंगी। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि जिस तरह दिन प्रतिदिन बरसात हो रही है। उससे फसलों पर संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed