फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raid on grocer's warehouse, 800 liters of chemical recovered

Roorkee News: पंसारी के गोदाम पर छापा मारा, 800 लीटर केमिकल बरामद

Thu, 23 Oct 2025 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raid on grocer's warehouse, 800 liters of chemical recovered
भैया दूज पर लंढौरा कस्बे में रुड़की- लक्सर मार्ग पर लगा जाम।
दीपावली की रात भिक्कमपुर गांव में हुई घटना पर हरकत में आई पुलिस ने देर रात नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से 800 लीटर घातक केमिकल बरामद किया गया। गोदाम नगर के मेन बाजार में दुकान चलाने वाले पंसारी का बताया जा रहा है लेकिन कार्रवाई की भनक लगने पर वह भूमिगत हो गया। पुलिस यह जांच कर रही है कि पंसारी के पास लाइसेंस है या नहीं। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दीपावली की रात को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में पटाखा जलाने से नाराज गोवर्धन ने छत से उनके ऊपर केमिकल फेंक दिया था। इसमें एक युवक सौरभ गंभीर रूप से झुलस गया था। अन्य किशोरों पर भी केमिकल के छींटे आने से वह भी मामूली रूप से झुलसे हैं। सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन




आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को फेंका गया केमिकल नगर के मेन बाजार स्थित एक पंसारी से लेकर आने की जानकारी मिली थी। इस पर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात को मेन बाजार स्थित पंसारी की दुकान पर छापा मारा। गोदाम से 18 कैन बरामद हुए। इनमें 800 लीटर से अधिक घातक केमिकल भरा हुआ था। पुलिस ने केमिकल कब्जे में ले लिया। इस दौरान पंसारी के कर्मचारी से भी पूछताछ की गई लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद केमिकल को सील कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बरामद केमिकल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। केमिकल विक्रय के नियम और विक्रेता के लाइसेंस की जांच की जा रही है। विक्रेता से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार कार्रवाई होगी। उधर, पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी ने जिस कैन से घातक केमिकल फेंका था उसे बरामद कर लिया गया है। मामले में पॉयजन एक्ट के तहत धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



शौचालय साफ करने के लिए खरीदकर लाया था केमिकल



गन्ना चरखी पर कड़ाहे को साफ करने में भी होता है केमिकल का इस्तेमाल

लक्सर। भिक्कमपुर में युवक और किशोरों पर जो केमिकल फेंका गया था वह आमतौर पर क्लीनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। बताया गया कि आरोपी गोवर्धन उर्फ दिलेराम इस केमिकल को शौचालय साफ करने के लिए खरीदकर लाया था। आरोपी जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है।



बताया जा रहा है केमिकल को क्लीनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर बनाने के अलावा धातु को चमकाने, जंक छुड़ाने जैसे कार्यों में किया जाता है। इसके अलावा गन्ना चरखी पर कड़ाहे को साफ करने में भी इस केमिकल का इस्तेमाल होता है। बाजार में इसकी कीमत करीब 100 रुपये प्रति लीटर तक बताई गई है। बताया गया कि केमिकल की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य है।


पुलिस कार्रवाई में बरामद केमिकल के औद्योगिक इस्तेमाल के साथ ही घरेलू और व्यावसायिक इस्तेमाल की बात प्रथम दृष्टया जांच में सामने आई है। हालांकि फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट में ही केमिकल को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया कि जिस दुकान पर केमिकल बिक रहा था वहां बिक्री लाइसेंस दो दशक से अधिक समय से चल रहा है। हालांकि लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया या नहीं इसकी जानकारी विक्रेता से पूछताछ में सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed