फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Questions Raised Over Road Quality; Colony Residents Stage Protest

Roorkee News: सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉलोनीवासियों ने किया विरोध

Mon, 30 Mar 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Questions Raised Over Road Quality; Colony Residents Stage Protest
- प्रीत विहार कॉलोनी के लोगों ने जताई सड़क धंसने की आशंका, जांच के लिए जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की। गणेशपुर क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में राज्य योजना के अंतर्गत रेलवे रोड से आंबेडकर भवन पुलिया तक बनाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि टाइल्स बिछाने से पहले कोई सीसी (कंक्रीट) बेस नहीं बनाया जा रहा बल्कि सीधे रेत डालकर टाइल्स बिछाई जा रही हैं। इससे सड़क की मजबूती संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में अंडरग्राउंड पेयजल पाइपलाइन अक्सर क्षतिग्रस्त होती रहती है। ऐसे में यदि पाइपलाइन में लीकेज होता है तो पानी के साथ टाइल्स के नीचे की रेत बहने की आशंका है जिससे सड़क के धंसने का खतरा बना रहेगा। प्रीत विहार एकता समिति के सचिव श्याम कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था के जेई और एई से संपर्क किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जाने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों के नीचे सीसी फाउंडेशन का कोई प्रावधान नहीं होता है। वहीं समिति के अध्यक्ष चौधरी बालेश सिंह ने कहा कि कॉलोनीवासियों की ओर से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed