{"_id":"ddbf7085710b02b70ca89e8d80362ed2","slug":"purse-stole-in-wednesday-market-procession-in-kotwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध बाजार में पर्स चोरी होने पर कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध बाजार में पर्स चोरी होने पर कोतवाली में हंगामा
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए खरीददारी करने बुध बाजार पहुंचे एक युवक का पर्स चोरी हो गया। उसने दुकानदार पर पर्स चुराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की। जिसके बाद दुकानदार के समर्थन में उसके साथी भी कोतवाली पहुंच गए और दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। बाद में दुकानदार ने पर्स के साथ गायब चार हजार में कुछ रकम की भरपाई का भरोसा दिलाकर पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
जलालपुर निवासी अनिल के परिवार में ही कुछ दिन बाद एक शादी है। कपड़ों की खरीददारी के लिए वह पर्स में पांच हजार रुपये लेकर रुड़की सिविल लाइंस के बुध बाजार में पहुंचा। यहां उसने दो पैंट खरीदी। इसके बाद दूसरी दुकान पर पहुंचा तो पर्स गायब मिला। उसने दुकानदार पर पर्स गायब करने का आरोप लगाया और कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर दी। पुलिस ने दुकानदार को कोतवाली बुला लिया। उसके साथ आस पास के दुकानदार भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं युवक के परिजन भी गांव से कोतवाली आ गए। दुकानदार का कहना था कि युवक उसकी दुकान पर पर्स लेकर ही नहीं आया। जबकि अनिल ने बताया कि उसे दो पैंट खरीदी थी, उसके बाद आरोपी की दुकान पर पहुंचने पर करीब चार हजार रुपये से भरा पर्स गायब हुआ है। हंगामे के बाद कुछ जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता हो गया। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से समझौता हुआ है।
विज्ञापन