{"_id":"697271a534b7f18db5066f4a","slug":"protest-at-ee-office-demanding-waiver-of-surcharge-on-electricity-bills-roorkee-news-c-5-1-drn1027-885485-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ईई दफ्तर पर प्रदर्शन कर विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ईई दफ्तर पर प्रदर्शन कर विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग
विज्ञापन
ऊर्जा निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग ( संवाद )
बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी और अतिरिक्त अधिभार हटाए जाने सहित व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर जनता के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र के किसान, मजदूरों, आमजन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज, कई तरह के शुल्क और अधिभार वसूल रही है। बकाया वसूली के नाम पर बिना नोटिस के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर विद्युत बिलों पर सरचार्ज समाप्त किए जाने, अतिरिक्त शुल्क और अधिभार हटाने, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को किस्तों में बकाया बिल जमा कराने की सुविधा देने की मांग की।
साथ ही पूर्व सूचना के बगैर कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर भी रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान फिरोज सिद्दीकी, रईस अहमद मंसूरी, मोहम्मद अफजल, जहांगीर खान, मोहम्मद इस्लाम, मंगल सिंह, प्रेम सिंह सैनी, रवि बाबा, देवांश, विकास, आकाश, परवेज मौजूद रहे।