{"_id":"627146fce9aedd72c7062091","slug":"protest-against-the-incident-of-jahangirpuri-by-tying-a-black-band-in-the-mosque-roorkee-news-drn410723113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगीरपुरी की घटना के विरोध में मस्जिद में काली पट्टी बांधकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांगीरपुरी की घटना के विरोध में मस्जिद में काली पट्टी बांधकर विरोध
विज्ञापन
रुड़की स्थित मोहम्मपुर गांव में ईद की नमाज के बाद हाथ पर काली पट्टी बांधकर देश प्रदेश में मुस्लिम
- फोटो : ROORKEE
मोहम्मदपुर गांव में ईद की नमाज के बाद एक मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। साथ ही देश-प्रदेश में मुस्लिमों पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। सूचना मिलते ही खुफिया विभाग और पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मामले को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
पिछले दिनों देश के कुछ राज्यों में बवाल की घटनाएं हुई थीं। इस बीच दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी बड़ा बवाल हुआ था। दिल्ली पुलिस ने कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही बवाल में नामजद लोगों की दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। वहीं 16 अप्रैल की रात को भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव में भी हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान बवाल हुआ था। इसे लेकर जिले में अलर्ट किया गया था। शोभायात्रा के दौरान बवाल के विरोध में महापंचायत का भी एलान किया गया था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। साथ ही प्रदेश के बड़े अधिकारियों को महापंचायत पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के आला अधिकारियों ने हरिद्वार जिले के अधिकारियों को महापंचायत को किसी भी तरह टालने के निर्देश दिए थे। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती करते हुए महापंचायत नहीं होने दी थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ईद को लेकर अलर्ट था ताकि कहीं पर कोई घटना न हो।
वहीं, बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मोहम्मदपुर में एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर में हाथ पर काली पट्टी बांधकर जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध किया। उधर, मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग को लगी तो खलबली मच गई। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम गांव पहुंची और जानकारी ली। साथ ही विरोध के दौरान मोबाइल से लिए गए फोटो भी जुटाए और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
एक चर्चित स्कूल में ईद पर कार्यक्रम का मामला भी गरमाया
मोहम्मदपुर में काली पट्टी बांधकर विरोध करने के बाद रुड़की क्षेत्र के एक चर्चित स्कूल में दो से तीन दिन पूर्व ईद पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बच्चों ने ईद के त्योहार पर नाटक प्रस्तुत किया था। इस कार्यक्रम का फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद स्कूल का विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो वह भी स्कूल के विरोध में उतर आए। हिंदू संगठनों ने मंगलवार को स्कूल का पुतला फूंकने एलान किया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग में खलबली मच गई थी। हिंदू संगठनों से बातचीत की गई। बातचीत के बाद पुतला जलाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
मोहम्मदपुर के मामले की जांच की जा रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि विरोध के पीछे क्या कारण है। इस मामले में एलआईयू से भी जानकारी ली जा रही है।-विवेक कुमार, सीओ, रुड़की