{"_id":"60c645308ebc3e7c6b5050e1","slug":"protest-against-illegal-construction-farmer-leaders-standing-in-kotwali-roorkee-news-drn3815092175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण के विरोध में कोतवाली में डटे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण के विरोध में कोतवाली में डटे किसान नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अवैध निर्माण के विरोध में किसान और राजनीतिक दलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने अवैध निर्माण बंद कराते हुए विवाद की आशंका के चलते मौके पर पीएसी तैनात कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नीलम टॉकीज रोड पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। कुछ दिन पहले हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की तरफ से निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी निर्माण किया जा रहा था। इस पर एचआरडीए के संयुक्त सचिव ने 25 मई को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को आदेश दिए थे कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। ऐसे में अवैध निर्माण जारी रहा।
इसके विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी, कांग्रेस नेता आशीष सैनी, समाजवादी पार्टी के नेता राजा त्यागी सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा को एचआरडीए के संयुक्त सचिव के आदेश की प्रतिलिपि भी सौंपी। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य बंद कराया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि निर्माण कार्य कराने वाले को एचआरडीए के संयुक्त सचिव की ओर से जारी नोटिस को तामील करा दिया गया है। इस पर निर्माण कराने वाले ने खुद कार्य बंद करा दिया है।