{"_id":"692adbc9736147935e062a0a","slug":"protected-animals-rescued-tempo-driver-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-845195-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संरक्षित पशुओं को छुड़ाया, टेंपो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संरक्षित पशुओं को छुड़ाया, टेंपो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कटान के लिए ले जाए जा रहे दो संरक्षित पशुओं को पुलिस टीम ने घेराबंदी करके छुड़ा लिया। पुलिस ने टेंपो वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक दीपक चौधरी को गश्त के दौरान मुखबिर से कुछ लोगों के एक टेंपो में संरक्षित पशुओं को कटान के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर और आशीष पांडेय के साथ डोसनी से मोहम्मदपुर की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर टेंपो को घेर लिया।
पुलिस को देखकर टेंपो में सवार दो व्यक्ति कूदकर भाग निकले। टेंपो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। टेंपो से दो संरक्षित पशु और धारदार हथियार बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सनोवर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द और फरार हुए आरोपियों में से एक का नाम फिरोज निवासी जैनपुर खुर्द है। तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गो संतान संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।