{"_id":"652294a44a1c5f3cb20347e4","slug":"problems-of-farmers-raised-in-ukimo-panchayat-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-11069-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उकिमो की पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उकिमो की पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
- मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। उत्तराखंड किसान मोर्चा की पंचायत में वक्ताओं ने किसानों का बिजली का बिल माफ किए जाने, किसानों को फसलों का सही मुआवजा दिए जाने सहित कई मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से मखियाली खुर्द व लादपुर कला गांव में आयोजित हुई पंचायत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि पिछले दिनों लक्सर क्षेत्र में भीषण बाढ़ आई थी। जिसकी वजह से किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई थी। लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा किसानों को उनकी फसलों का ठीक प्रकार से सर्वे करा कर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जो पूरी तरह से गलत है।
उनका कहना था कि किसानों को उनकी फसलों का 10 हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिया जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के बिजली के बिल माफ करें। पंचायत में वक्ताओं ने किसानों के घरों पर बिजली की छापेमारी बंद किए जाने, कृषि कार्ड पर ब्याज की छूट दिए जाने सहित कई मांगें उठाई गई। उन्होंने चेतावनी कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पंचायत में सतवीर प्रधान, संदीप कुमार, राजपाल प्रधान,सतबीर झबरेडी, महकार सिंह, विशाल चेयरमैन, भगत सिंह, मुन्नू, व बिजेंद्र कुमार, आदि शामिल थे।