{"_id":"ff808cc7e71f7efa8df5d06c53d0a992","slug":"priyanka-became-miss-and-mrs-bushra-freshers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका मिस और बुशरा बनी मिसेज फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका मिस और बुशरा बनी मिसेज फ्रेशर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। सुसाना मैथोडिस्ट गर्ल्स बीएड कालेज में मंगलवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मिस और मिसेज फ्रेशर का भी चुनाव हुआ। जिसमें प्रियंका मिस फ्रेशर और बुशरा मिसेज फ्रेशर चुनी गई।
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ कालेज की प्रबंधिका मिस जे सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने अवसर मिलता है। साथ ही इनमें प्रतिभाग करने से मनोबल भी बढ़ता है। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रियंका रावत ने स्वागतम नृत्य से किया। इसके बाद उत्तराखंडी गीत पर अंजली, प्रियंका रावत, मंजू आदि ने गढ़वाली नृत्य पेश किया। इसके बाद पंजाबी, गुजराती आदि नृत्य भी छात्राओं ने पेश किए। बेटी बचाव पर लघु नाटिका पेश की गई। जिसमें शालू, प्रियंका जॉनसन, जागृति, बनसरी सिंह, उर्वशी, नेहा आदि ने भाग लिया। फैशन परेड भी बेहद आकर्षक रही। जिसमें प्रियंका मिस फ्रेशर और बुशरा मिसेज फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम अंकिता, पूजा भाटिया, पूजा खंडेलवाल, अंजु कपूर ने प्रतिभाग किया। इस अवसर प्राचार्या डा. उन्नति विश्नोई, सुनीता शर्मा, पूनम अग्रवाल, शिवानी, नीतू, नवराज कौर, गुंजन, छाया, अनु, रेनु कुमारी एवं अलिशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन