फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Preparations for sugarcane purchase complete, price not announced

विडंबना: गन्ना खरीदे की तैयारी पूरी, मूल्य घोषित नहीं

Wed, 30 Oct 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations for sugarcane purchase complete, price not announced
रुड़की। किसानों के लिए कैसी विडंबना है कि एक ओर जहां गन्ना खरीद के लिए विभाग और शुगर मिलें तैयार हैं, वहीं प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य की कोई घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस बार भी शुगर मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाने के बाद ही गन्ना मूल्य घोषित होगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश के बाद ही प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित होता है।
विज्ञापन

लक्सर और लिब्बरहेड़ी शुगर मिल 10 नवंबर के आसपास पेराई सत्र की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि इकबालपुर शुगर मिल के पेराई सत्र को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लक्सर और लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने गन्ना खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं दूसरी ओर अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद ही अपना मूल्य घोषित करती है। वहीं अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। इस कारण अभी करीब 20 दिन के बाद ही गन्ना मूल्य घोषित होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि देहरादून में गन्ना निर्धारण समिति की बैठक हो चुकी है। समिति की बैठक की सिफारिशों को ध्यान में रखते प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य शासन की ओर से घोषित किया जाता है, इसलिए इस बाबत कुछ नहीं कहा जा सकता है।
-शैलेंद्र सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed