{"_id":"6503529734b7fac9f70723c8","slug":"pregnant-woman-attacked-with-stick-condition-critical-roorkee-news-c-5-1-drn1030-245255-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विवाद में जेठानी ने गर्भवती देवरानी पर डंडे से किया हमला, पीट पीटकर जमीन पर गिराया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विवाद में जेठानी ने गर्भवती देवरानी पर डंडे से किया हमला, पीट पीटकर जमीन पर गिराया, हालत गंभीर
Sat, 16 Sep 2023 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:29 PM IST
सार
विवाद में जेठानी ने देवरानी को पीट-पीटकर जमीन पर गिरा दिया। साथ ही डंडे से कई वार करके घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गर्भवती
विस्तार
विवाद में जेठानी ने गर्भवती देवरानी से मारपीट कर दी। आरोप है कि जेठानी ने डंडे से भी हमला किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पत्नी का जेठानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में जेठानी ने पीटकर उसे जमीन पर गिरा दिया। साथ ही डंडे से कई वार करके घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर मैक्स से भिड़ी पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चालक की मौत, तीन घायल एम्स रेफर
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। घायल महिला की जेठानी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है।