{"_id":"68505ee09b6130422f06da1e","slug":"prd-jawan-dies-home-guard-injured-in-collision-between-car-and-bike-roorkee-news-c-5-1-drn1027-717359-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कार और बाइक की भिड़ंत में पीआरडी जवान की मौत, होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कार और बाइक की भिड़ंत में पीआरडी जवान की मौत, होमगार्ड घायल
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत में पीआरडी जवान की मौत हो गई। होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होमगार्ड प्रदीप कुमार व पीआरडी जवान धनपाल सिंह निवासी टिकौला कलां बाइक से निगरानी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह नारसन कलां गांव के पास पहुंचे तो सामने से तीव्र गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने पीआरडी जवान धनपाल सिंह (40) निवासी टिकौला कलां को मृत घोषित कर दिया और होमगार्ड प्रदीप कुमार (50) की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि धनपाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल प्रदीप कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।