{"_id":"6ab6c0a52c7f5600ba035754","slug":"prahladpur-hastamauli-connecting-road-awaits-repairs-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1075251-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रहलादपुर हस्तमौली संपर्क मार्ग कर रहा मरम्मत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रहलादपुर हस्तमौली संपर्क मार्ग कर रहा मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन
क्षेत्र के हस्तमौली संपर्क मार्ग दो साल से मरम्मत का इंतजार कर रहा है। बरसात की मार झेल चुका यह मार्ग जर्जर हो चुका है। इस बार की अतिवृष्टि और सोलानी नदी के पानी ने इसे जगह-जगह से तोड़कर रख दिया है। मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर से लेकर हस्तमौली तक लगभग छह किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले दो सालों में खस्ताहाल पड़ा है। पिछली बरसात की मार झेल चुका यह मार्ग जगह-जगह से टूटा पड़ा है। इतना ही नहीं इस बार अतिवृष्टि और सोलानी के बाढ़ के पानी ने इस जगह-जगह से तोड़कर रख दिया है। छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं।
इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले शाहपुर, हस्तमौली, मदारपुर, आलमपुरा सहित उत्तर प्रदेश के पुरकाजी थाना क्षेत्र में जाने वाले इस मार्ग से गुजरने वाले पर राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के ग्रामीण अरविंदर सिंह, तंखवत सिंह, रणजीत सिंह, महकर सिंह, विचित्र शर्मा आदि ने बताया कि मार्ग खस्ताहाल होने के कारण रोजाना वाहनों में भी टूट-फूट हो रही है। उन्होंने शासन प्रशासन ने मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। जेई आलोक ने बताया कि प्रहलादपुर हस्तमौली मार्ग के लिए फिलहाल पैचवर्क के लिए टेंडर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। आगे की प्रक्रिया के बाद मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।