फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pond case: Instructions for joint investigation to corporation and administration

तालाब प्रकरण पर सचिव ने दिए निगम और प्रशासन की संयुक्त जांच के आदेश

Fri, 17 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Pond case: Instructions for joint investigation to corporation and administration
नगर निगम की ओर से गणेशपुर में लोगों की जमीन को सीवरेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) और ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए एडीबी व जल संस्थान को जमीन दिए जाने के मामले में शहरी विकास सचिव ने नगर निगम व तहसील प्रशासन को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं। दोनों ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले इस मामले में तहसील प्रशासन ने भी नगर निगम को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें संबंधित मामले को तहसील कोर्ट और हाईकोर्ट में लंबित होने की बात कहते हुए जमीन को गणेशपुर के लोगों और कुछ हिस्से को तालाब की जमीन बताया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से गणेशपुर में तालाब की जमीन के प्रकरण को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कुछ दिन पहले मेयर गौरव गोयल ने पूर्व पार्षदों की ओर से की गई शिकायत का हवाला देते हुए इस जमीन का निरीक्षण किया था। इस दौरान मेयर ने कहा था कि तालाब की जमीन के काफी हिस्से पर अतिक्रमण किया गया है। अगले ही दिन इसके विरोध में वर्तमान पार्षद प्रतिनिधियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि संबंधित जमीन के मालिकाना हक नगर निगम के पास नहीं है। यह जमीन गणेशपुर में रह रहे लोगों के पूर्वजों की हैं। यही नहीं यह भी आरोप लगाया गया था नगर निगम ने गलत तरीके से यह जमीन एडीबी को सीवरेज पंपिंग स्टेशन और जल संस्थान को ओवरहैड टैंक बनाने के लिए आवंटित कर दी है। बृहस्पतिवार को जलसंस्थान के अधिकारियों ने यह मामला वीडियो कांफ्रेंसिंग में शहरी विकास सचिव शैलेष बगोली के समक्ष भी उठाया था। उन्होंने तहसील और निगम प्रशासन की संयुक्त जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने अपनी ओर से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह को नामित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को तहसील की ओर से जांच अधिकारी नियुक्त करने को पत्र भेजा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस संबंध में पत्र भेजा गया है। जल्द ही जांच कमेटी का गठन कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

आवंटन प्रस्तावों की होगी जांच
गणेशपुर की जमीन में एसपीएस और ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए नगर निगम के पिछले बोर्ड में प्रस्ताव लाकर इसे पास कराया गया था। यदि जमीन नगर निगम की नहीं है तो इस प्रस्ताव को हरी झंडी कैसे मिल गई। साथ यह प्रस्ताव किन कागजों के आधार पर किन लोगों की ओर से लाया गया था। जांच में इन सभी बिंदुओं पर भी जानकारी सामने आएगी। ऐसे में जांच शुरू होने से इस मामले में कई नए राज भी खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed