फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Politics of Roorkee by activism of AAP

आप की सक्रियता से गरमराई रुड़की की राजनीति

Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Politics of Roorkee by activism of AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में राजनीति गरमाने लगी है। पदाधिकारी शुरुआती दौर में घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत करा रहे है। साथ ही केजरीवाल का ऑडियो संदेश सुनाकर लोगों से पार्टी की सदस्यता लेने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पूर्व केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके बाद रुड़की और आसपास के देहात क्षेत्रों में आप कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। पदाधिकारी पोस्टर और होर्डिंग्स लगाकर लोगोें से पार्टी से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। वहीं, बुधवार को पार्टी के लोगों ने भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। यही नहीं लोगों को जोड़ने के लिए केजरीवाल का रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश भी सुनाया जा रहा है। इन सबके पीछे मंशा है कि पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके और विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जा सके।
विज्ञापन

--
पहले मिल चुकी है शिकस्त
पार्टी से जुड़े कई नेता हरिद्वार के विभिन्न चुनावों में पहले भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम लोकसभा चुनाव लड़ने वाली प्रदेश की पूर्व पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य का है। उन्हें वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार संसदीय सीट से बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके साथ ही पिछले निकाय चुनाव में भी कई सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी मेयर और पार्षद के पदों पर चुनाव लड़े, लेकिन एक सीट भी उनकी झोली में नहीं आई। हालांकि, कुछ उम्मीदवार सभासद के पदों पर जरूर जीतकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली के विकास मॉडल पर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसके लिए राष्ट्रीय संयोजक के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। प्रदेश की हालत सुधरानी है तो घरों से बाहर निकलना ही पड़ेगा।
-राजू सिंह विरैटिया, प्रभारी, विधानसभा झबरेड़ा, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed