फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   roorkee news : Policemen received pistol, soldier held rifle

रुड़की : त्योहारी सीजन में दरोगाओं ने पिस्टल, सिपाही ने थामी राइफल

Tue, 13 Oct 2020 12:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
roorkee news : Policemen received pistol, soldier held rifle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
त्योहारी सीजन में शहर में कोई आपराधिक वारदात न हो इसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। सुरक्षा के लिए लिहाज से क्षेत्र में दरोगा पिस्टल लेकर गश्त करेंगे। जबकि चेतक पर तैनात त्योहारी सीजन तक राइफल से क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं दरोगा और चेतक के जवान व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भी देंगे।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बाजार से लेकर सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़नी लगी है। लोग बाजारों से खरीदारी करने आ रहे हैं तो बैंकों से भी रुपये का लेनदेन कर रहे हैं। ऐसे में कोई आपराधिक वारदात न हो इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने नई योजना तैयार की है। योजना के अंतर्गत चेतक पर चलने वाले जवानों से पिस्टल लेकर अब दरोगाओं को दी गई। ताकि गश्त के दौरान किसी वारदात को रोकने के लिए दरोगा इस पिस्टल का इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन


जबकि चेतक पर चलने वालों को पिस्टल की जगह त्योहारी सीजन तक कंधे पर राइफल टांगकर चलनी होगी। चेतक के जवान क्षेत्र की निगरानी राइफल से करेंगे। पुलिस अधिकारियों के निर्देश मिलते ही दरोगाओं को पिस्टल और चेतक के जवानों को राइफल उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा दिन और रात में गश्त करने वाले दरोगाओं व चेतक के जवानों को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी लोकेशन लगातार देनी होगी। ताकि पुलिस अधिकारी किसी वारदात के होने पर उन्हें उचित दिशा निर्देश दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

त्योहारी सीजन को देखते शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर दारे-दो पीएसी के जवान तैनात किए हैं। पीएसी के जवान दिनरात इन चौराहों पर ड्यूटी देंगे। जबकि कोई घटना होने पर संबंधित कोतवाली व थानों को सूचना देंगे।

सीपीयू ने बढ़ाई चेकिंग

पुलिस अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद सीपीयू ने शहर में वाहन चेकिंग बढ़ा दी है। सीपीयू को निर्देश दिए गए हैं कि फोर और टू व्हीलर वाहनों की सघन तलाशी ली जाए। वाहन चलाने वालों की भी तलाशी ली जाए। गैर राज्यों से प्रदेश की सीमा में घुसने वाले वाहनों की खासकर तलाशी ली जाए। इसे देखते हुए सोमवार को सीपीयू सुबह से ही सड़कों पर सघन चेकिंग करती नजर आई।

इन जगहों पर तैनात हुई पीएसी

एसडीएम चौक, एसबीआई रोड गंगनहर पटरी, बोट क्लब, नगर निगम पुल, मलकपुर चुुंगी, नया गंगनहर पुल, बीटी गंज, मेन बाजार, मच्छी बाजार चौक, रामनगर चौक, रामपुर चुंगी, गणेशपुर पुल, बीएसएम चौक, आजाद नगर चौक, एसडीएम चौक।


त्योहारी सीजन को देखते हुए थोड़ा बदलाव किया गया है। गश्त के दौरान दरोगाओं को पिस्टल और चेतक के जवानों को राइफल दी गई है। जबकि शहर में जगह-जगह पर पीएसी के दो-दो जवान तैनात किए गए हैं।
- एसके सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed