फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police wake up in Roorkee after murder of elderly couple in Haridwar

बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद रुड़की में जागी पुलिस

Fri, 23 Oct 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police wake up in Roorkee after murder of elderly couple in Haridwar
रुड़की। हरिद्वार के शिवालिक नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद आखिरकार रुड़की पुलिस को भी वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा की याद आ ही गई। एसपी देहात ने कोतवाली में बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिवालिक नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद जिलेभर की पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। अभी तक पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है। इसके बाद जिलेभर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे थे। अब रुड़की पुलिस को भी ऐसे बुजुर्गों की सुरक्षा की याद आई है। बृहस्पतिवार को एसपी देहात एसके सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक ली और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें बिजली का बिल जमा कराने, बैंक में पैसे निकालने और जमा करने में लंबी लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है, उनकी इस समस्या का समाधान हो। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि बैंक, नगर निगम और ऊर्जा निगम को इस बारे में एडवाइजरी जारी की जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसएसआई प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सुबह की सैर पर जान रहे बुजुर्गों की खैर
गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल क्षेत्र के बुजुर्गों का हाल जानकर उनकी समस्या का समाधान करते हैं। वह हर रविवार बुजुर्गों के घर जाकर उनकी समस्या सुनते हैं। साथ ही उनके लिए खाने-पीने और दवाओं की व्यवस्था करते हैं। अब उन्होंने बुजुर्गों की समस्या सुनने के लिए नया तरीका अपनाया है। रोजाना वह मार्निंग वॉक पर निकलते हैं और रास्ते में मिलने वाले बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल जानते हैं। उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed