{"_id":"63f8e3cb090b6defc0011eb4","slug":"police-reached-the-fraudsters-by-becoming-fake-officers-roorkee-news-c-5-1-drn1030-87524-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वालों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वालों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के फरार बदमाशों तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। पुलिस आज या कल आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा कर सकती है। सरगना समेत दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड निवासी स़ुधीर कुमार जैन के घर आठ फरवरी को दो कार से सात लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे थे। खुद को अधिकारी बताते हुए उन्होंने 20 लाख की ठगी की थी। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सलमान उर्फ समर निवासी ग्राम खुड्डा नगला, मुजफ्फरनगर और धीरज निवासी 415 इंद्रप्रस्थ लोनी रोड गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था। गिरोह के पांच साथी अब भी फरार हैं। पुलिस ने पांचों की तलाश में दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। बताया जा रहा है कि गिरोह के फरार बदमाशों तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके हैं। पुलिस के उनके पास से कार और नकदी भी बरामद करने की बात सामने आ रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि गिरोह के फरार शातिरों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जल्द ही गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।