{"_id":"68bf1d882baff30e9607340f","slug":"police-raided-medical-stores-and-found-irregularities-roorkee-news-c-5-1-drn1027-784058-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुलिस ने मेडिकल स्टोरों पर मारे छापे, मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुलिस ने मेडिकल स्टोरों पर मारे छापे, मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन
रायसी बालावाली मार्ग पर मांस से लदी गाड़ी से गाय को टक्कर मारने के बाद आक्रोशित भीड़ रोड जाम कर
सुल्तानपुर पुलिस ने रविवार को कस्बे के 18 मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएं पाईं गईं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। कुछ मेडिकल स्टोर के रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में संचालकों को पुलिस ने जल्द नवीनीकरण कराए जाने की हिदायत दी है।
सुल्तानपुर कस्बे में कुछ मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे हैं। इसके कारण युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है। ग्रामीण पुलिस प्रशासन से लगातार ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते चले आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आदेश पर रविवार देर शाम सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुल्तानपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में करीब 18 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई है। जांच के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाई गईं हैं। इनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। कुछ मेडिकल स्टोर के रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्हें नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं कराया गया तो स्टोर बंद करा दिए जाएंगे।