फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police raid on information of protected animal slaughter, rescue two animals

Roorkee News: संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस का छापा, दो पशुओं को बचाया

Fri, 20 Dec 2024 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police raid on information of protected animal slaughter, rescue two animals
I
विज्ञापन

IIपुलिस को देख आरोपी हुए मौके से फरार, मौके से 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद
I
I
I
I भगवानपुर थाना पुलिस ने संरक्षित पशु कटान की सूचना पर सिकरोढ़ा के जंगल में छापा मारा। आरोपी एक संरक्षित पशु को काट चुके थे। दो को काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दो पशुओं बचा लिया है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो जिंदा पशुओं के अलावा 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस व पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
I
I
I
Iभगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिकरोढ़ा में संरक्षित पशुओं को काटा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने आम के बाग में छापा मारा। पुलिस को देखते ही चार आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। हालांकि उनको पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने मौके से 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, संरक्षित पशु के अवशेष, काटने में इस्तेमाल किए गए उपकरण के अलावा दो जिंदा पशु बरामद किए हैं। आरोपी इन पशुओं को भी काटने वाले थे लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पशुओं को झीवरहेड़ी गांव में स्थित गोशाला में भिजवा दिया गया है। मामले में आरोपियों के रूप में तौफीक, इसरान, आशु व रिहान के नाम सामने आए हैं। चारों सिकरोढ़ा गांव के रहने वाले हैं। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed