{"_id":"6994b360d8dcd56f630cf959","slug":"police-detained-more-than-100-protesters-roorkee-news-c-5-1-drn1027-903830-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
झबरेड़ा मार्ग स्थित आज्ञा बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बाहर चार दिन से चल रहा ग्रामीणों और कर्मचारियों का प्रदर्शन मंगलवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन के कारण फैक्टरी के कामकाज में आ रही बाधा को देखते हुए पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फैक्टरी गेट के पास प्रदर्शन प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को गेट से 150-200 मीटर दूर खदेड़ दिया।
हंगामे के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत बसों से जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ प्रदर्शनकारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रदर्शनकारियों के समर्थक बड़ी संख्या में मंगलौर कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने एसपी देहात से फोन पर वार्ता की। विधायक ने हिरासत में लिए गए सभी ग्रामीणों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। फैक्टरी परिसर के बाहर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
आज्ञा बायोटेक कंपनी के बाहर जमकर हंगामा
लेबर ठेकेदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी
16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। मंगलौर-सहारनपुर मार्ग पर स्थित आज्ञा बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के परिसर में सोमवार को भारी हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। कंपनी के लेबर ठेकेदार अनुज कुमार ने ललित कुमार और उनके दर्जन भर साथियों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर जानलेवा हमले के प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाया है।
सोमवार को थाना भगवानपुर क्षेत्र के सईदपुर निवासी ठेकेदार अनुज कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को ललित कुमार, कपिल कुमार छाबड़ा, अनुज नाहरवे और कंपनी के ही कुछ कर्मियों जयकुमार व अन्य ने मिलकर ठेकेदार की लेबर को कंपनी आने से जबरन रोका। आरोपियों ने लेबर लेकर आ रहे टेम्पो को रास्ते में ही रोक दिया और श्रमिकों के साथ हाथापाई कर उन्हें वापस भेज दिया। जब एक गाड़ी कंपनी के गेट पर पहुंची और ठेकेदार ने उसे अंदर लेने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। ठेकेदार अनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि ललित कुमार और उसके साथी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार नामजद लोग होंगे। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ललित कुमार निवासी लाठरदेवाहुण, कपिल कुमार छाबड़ा, अनुज नाहरवे, बंसी निवासी नजरपुरा, जयकुमार निवासी नत्थू खेड़ी, दीपक, सोनू व अंकित झबीरण, रोहिल, परमजीत व आनंद गदरजुड्डा, अर्जुन कुरडी और कुछ महिलाएं स्वाति व सीमा भैसानी जिला मुजफ्फरनगर, बोहति व रामबतौरी झबीरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -