फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police detained 41 suspects from Dargah area, released them with warning

Roorkee News: पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से 41 संदिग्धों को हिरासत में लिया, चेतावनी देकर छोड़ा

Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police detained 41 suspects from Dargah area, released them with warning
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पुलिस ने कलियर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना पुलिस सत्यापन यहां रह रहे 41 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। जबकि 547 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। वहीं, पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की। बिना आईडी लिए कमरा देने और रिकॉर्ड रजिस्टर न होने पर पुलिस ने होटल मालिकों पर जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना आईडी लिए किसी को कमरा दिया तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। चारधाम यात्रा को देखते हुए भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। वहीं जिले में लगातार संदिग्धों की तलाश में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर नताशा सिंह, पीएसी और पुलिस बल के साथ कलियर में सघन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन




इस दौरान पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की और उनकी आईडी चेक की। इसके अलावा बाहरी लोगों के सामान की भी गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दरगाह क्षेत्र में 41 संदिग्ध मिले। पूछताछ में पता चला कि यह लोग काफी समय से कलियर में रह रहे थे और पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया था। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर रोशनाबाद पुलिस लाइन लेकर पहुंची और गहनता से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की। इस दौरान बिना आईडी के कमरा देने और बिना सत्यापन के कर्मचारी रखने पर पुलिस ने 11 होटल मालिकों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा पुलिस 40 ठेली, फड और कबाडियों का भी पुलिस एक्ट में चालान कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई से दरगाह क्षेत्र में बाहरी लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------



नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में किए दर्ज

पुलिस ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में 41 संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सभी का नाम, पता, मोबाइल नंबर रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज कर लिया। सभी को जल्द सत्यापन कराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत दी कि यदि बिना सत्यापन दोबारा पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




पहलगाम आतंकी घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बड़े स्तर पर कलियर में सत्यापन अभियान चलाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। -शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed