{"_id":"6a3fae235a2266ec560bc3cd","slug":"police-crushed-illegal-pistols-with-a-road-roller-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1004677-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुलिस ने रोड रोलर से कुचले अवैध तमंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुलिस ने रोड रोलर से कुचले अवैध तमंचे
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मालखाने में लंबे समय से जमा 63 अवैध हथियारों का निस्तारण कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी मात्रा में जब्त तमंचे, चाकू और अन्य घातक हथियारों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मालखाने के रिकॉर्ड को दुरुस्त करना और भविष्य में इन हथियारों के दुरुपयोग की आशंका को खत्म करना है।
पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों और न्यायालय के आदेश के क्रम में शनिवार को यह विशेष निस्तारण अभियान चलाया गया। अवैध हथियारों को दोबारा समाज में दुरुपयोग न होने देने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की मौजूदगी व उनकी देखरेख में बनी कमेटी की निगरानी में सभी हथियारों को एक साथ रखकर रोड रोलर से कुचला गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि न्यायालय के आदेश और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मालखाने में जमा अवैध हथियारों का विधिवत निस्तारण किया गया है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध हथियारों का इस्तेमाल न हो सके।