फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police collected a fine of Rs 9.75 lakh from those who did not verify the tenants.

Roorkee: हल्द्वानी बवाल के मद्देनजर किराएदारों का चला सत्यापन अभियान, पुलिस ने वसूला 9.75 लाख का जुर्माना

Mon, 12 Feb 2024 02:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2024 02:15 PM IST
सार

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सिसौना, रायपुर व मक्खनपुर गांव में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 850 घरों में पुलिस पहुंची। वहां रह रहे किराएदारों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान 95 भवन स्वामी ऐसे मिले।

विज्ञापन
Police collected a fine of Rs 9.75 lakh from those who did not verify the tenants.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी बवाल के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 95 भवन स्वामी बगैर सत्यापन के ही किराएदार रखे हुए थे।पुलिस ने भवन स्वामियों से 9.75 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। वहीं सही जानकारी न देने के आरोप में 15 लोगों का चालान किया है।

विज्ञापन


भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सिसौना, रायपुर व मक्खनपुर गांव में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 850 घरों में पुलिस पहुंची। वहां रह रहे किराएदारों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान 95 भवन स्वामी ऐसे मिले। जिन्होंने अपने घर में किराएदार तो रखे हुए थे। लेकिन उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: जिन घायलों का इलाज किया, उन्हीं ने बचाई जान; चालक-ईएमटी ने 20 मिनट तक मौत को करीब से देखा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भवन स्वामियों पर 9.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनको कड़ी चेतावनी दी गई है कि वह बिना सत्यापन अपने घर पर कोई भी किराएदार न रखें। इसके अलावा सही जानकारी न देने वाले 15 लोगों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed