फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police cleared the Dargah area in Kaliyar

Roorkee News: कलियर में पुलिस ने जाम मुक्त कराया दरगाह क्षेत्र

Tue, 02 Jun 2026 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police cleared the Dargah area in Kaliyar
दरगाह क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी रेहड़ी-ठेलियां, बाइक और ई-रिक्शों को भी हटवाया गया। पुलिस की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने पुलिस बल के साथ फव्वारा चौक, मुख्य बाजार, दरगाह मुख्य गेट और पहाड़ी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी दुकानों और यातायात में बाधा बने ई-रिक्शों, रेहडी-ठेलियों और दोपहिया वाहनों को हटवाया। अभियान के दौरान दुकानदारों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों को चेतावनी देते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर अतिक्रमण न करने की अपील की।
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है और दरगाह में आने वाले जायरीनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र को जाम और अव्यवस्था से मुक्त रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed