फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police caught three miscreants of bike robbery

पुलिस ने कर्मचारी से बाइक लूट में तीन बदमाश दबोचे

Sun, 06 Jun 2021 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police caught three miscreants of bike robbery
पुलिस ने कंपनी कर्मचारी से बाइक लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक मैकेनिक को भी पकड़ा है। बाइक मैकेनिक की दुकान से लूटी गई बाइक के साथ पांच अन्य बाइकें और दो बाइकों के इंजन व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि 27 मई को सिडकुल में एक कंपनी में काम करने वाले अनिल कुमार जखमोला निवासी सुभाषनगर से तीन बदमाशों ने हरिद्वार रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस के पास से बाइक लूट ली थी। अनिल ने बताया था कि तीनों बहादराबाद से उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की सलेमपुर, रावली महमूद आदि स्थानों पर तलाश शुरू की। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश सिडकुल क्षेेत्र में कमरा लेकर रह रहे हैं और वे कमरे पर ही हैं। सूचना पर पुलिस ने कमरे पर छापा मारा और बदमाश अनुज उर्फ फाइटर निवासी ग्राम हमीदपुर, थाना कोतवाली जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों अफसर निवासी ग्राम काशीपुरा, थाना नहटौर जिला बिजनौर और शहजाद निवासी ग्राम हमीदपुर, कोतवाली बिजनौर के नाम बताए। साथ ही बताया कि सलेमपुर निवासी बाइक मैकेनिक सलमान को वह बाइक देते हैं। इस पर पुलिस ने सलेमपुर से बाइक मैकेनिक और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक मैकेनिक की दुकान से लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई बाइक बरामद की। साथ ही चार अन्य बाइकों के साथ दो बाइकों के इंजन और अन्य सामान भी बरामद किया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अन्य जगहों से बाइक लूट की थी। अनुज उर्फ फाइटर पर बिजनौर में लूट के करीब नौ केस दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसएसआई दीप कुमार, एसआई नरेश कुमार गंगवार, एसआई रणजीत खनेड़ा, एसआई विनोद रावत, सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, एएसआई अहसान अली समेत रामबीर, लईक, भीमदत्त, हुकम सिंह, अरविंद सिंह, सचिन, अनिल कंडारी, सुरेश रमोला, जाकिर, अशोक और महिपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed