{"_id":"581cc37a4f1c1b5465436365","slug":"police-booked-bku-leaders-in-allegation-of-rape-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं पर हत्या, बलात्कार का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं पर हत्या, बलात्कार का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस महीने पुरानी मारपीट की घटना के संबंध में भाकियू नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या एवं बलात्कार के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
इस्लामनगर निवासी एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि वह बदंरटोल निवासी जावेद के जीटी रोड स्थित मकान में किरायेदार थी। छह फरवरी 2015 को मलानपुरा निवासी प्रदीप, प्रवीण, विक्की एवं अरविंद पुत्र गण सपंतराम, चमनलाल तथा दीपक पुत्र चमनलाल, बूड़पुर निवासी ओमप्रकाश, मंडावली निवासी सुक्रमपाल पुत्र बलजोर आदि ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति शौकत पर फायर किया और उसके साथ मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब हैं कि सुक्रमपाल, ओमप्रकाश एवं चमनलाल भाकियू के नेता हैं।
विज्ञापन