{"_id":"6a19d3f830e1741a19081a1a","slug":"police-arrive-at-womans-home-with-warrant-retreat-after-facing-resistance-roorkee-news-c-5-1-drn1027-983553-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला के घर वारंट लेकर पहुंची पुलिस विरोध के बाद लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला के घर वारंट लेकर पहुंची पुलिस विरोध के बाद लौटी
विज्ञापन
गणेशपुर स्थित भटनागर नर्सिंग होम के पास एक घर में महिला के खिलाफ जारी वारंट लेकर पहुंची पुलिस को शुक्रवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध बढ़ने पर पुलिस को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। सूचना पर सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
एक महिला ने कुछ समय पहले एक फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था। ऋण जमा न होने पर कंपनी ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद कोर्ट से उसके वारंट जारी हुए थे। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि संबंधित महिला गणेशपुर स्थित एक घर में काम करती है। इसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर मकान मालिक ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए दावा किया कि महिला ने पूरा ऋण जमा कर दिया है। उन्होंने पुलिस को ऋण जमा करने से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। इस दौरान आसपास के लोग भी पुलिस का विरोध करने लगे। दस्तावेज देखने और विरोध बढ़ने के बाद पुलिस का रुख नरम पड़ गया और टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई।