{"_id":"6a0d93c34dad62a3a40ab116","slug":"pocso-accused-arrested-sent-to-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1027-975625-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पॉक्सो का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पॉक्सो का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 14 मई को एक व्यक्ति अपने गांव के युवक के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा किया। पता चला कि आरोपी पहले महाराष्ट्र के पुणे में छिपा हुआ था और बाद में दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद पुलिस टीम ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर नाबालिग को भी तलाश कर मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।