फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Players showed their strength in the annual sports competitions

Roorkee News: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 28 Feb 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the annual sports competitions
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. वीएन शर्मा ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं।
विज्ञापन




क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शरद त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में सोनू प्रथम, वंश द्वितीय और गोपी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नेहा पंवार प्रथम, शिवानी द्वितीय और बुशरा तृतीय रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में गोपी ने पहला, वंश ने दूसरा, दक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




महिला वर्ग में नेहा ने पहला, स्वाति ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में नेहा प्रथम, बुशरा द्वितीय, स्वाति तृतीय, पुरुष वर्ग में वंश प्रथम, अंकुश द्वितीय और सोनू तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में महिला वर्ग में नेहा, अंजलि और तनु चौधरी व पुरुष वर्ग में सुल्तान, सोनू और गोपी, चक्का फेंक में महिला वर्ग में स्वाति, अंजलि, स्वाति कुमारी, पुरुष वर्ग में सुल्तान, मुसरलीन और हिमांशु, कैरम में स्वाति, आस्था और स्वाति कुमारी, पुरुष वर्ग में शक्ति सिंह, सौरभ और प्रिंस कुमार ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंतरज में महिला वर्ग में राखी पहले और तनु चौधरी दूसरे, पुरुष वर्ग में अभिषेक पहले और दक्ष दूसरे स्थान पर रहे। खो - खो प्रतियोगिता में ए और रस्साकशी में बी टीम और बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में सुल्तान पहले, दक्ष दूसरे महिला वर्ग में साक्षी पहले और नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुशील भाटी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. कनुप्रिया , डॉ. स्नेहलता, डॉ. विवेकानंद भट्ट, डॉ. दीक्षित कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. रुचिका कटियार, डॉ. राखी भट्ट, पुष्पा ध्यानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed