{"_id":"6a076d445bb4b99929092d97","slug":"players-beaten-up-at-sultanpur-academy-villagers-create-ruckus-roorkee-news-c-5-1-drn1027-972560-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सुल्तानपुर की अकादमी में खिलाड़ियों से मारपीट, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सुल्तानपुर की अकादमी में खिलाड़ियों से मारपीट, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
भोगपुर गांव स्थित जस्सी स्पोर्ट्स अकादमी में खेलकूद की प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों के साथ गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट कर दी। घटना के बाद खिलाड़ियों और ग्रामीणों में रोष है। मामले की सूचना पर अकादमी के खिलाड़ियों के साथ दर्जनों ग्रामीण भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
भोगपुर स्थित जस्सी स्पोर्ट्स अकादमी में भोगपुर, बड़ीटीप तिलकपुरी, टांडा मझादा, टांडा भागमल और फतवा समेत आसपास के गांवों के लड़के-लड़कियां खेलकूद की प्रैक्टिस करते हैं। भोगपुर निवासी आशीष ने बृहस्पतिवार रात भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि शाम करीब 5:45 बजे खिलाड़ी अकादमी में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने खिलाड़ियों के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीण खिलाड़ियों को साथ लेकर भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोग शुक्रवार सुबह कोतवाली लक्सर पहुंचे और विरोध जताया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए।