फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Plaster of the ceiling of AGM office fell, one

Roorkee News: एजीएम दफ्तर की छत का प्लास्टर गिरा, एक कर्मचारी घायल

Tue, 04 Jun 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Plaster of the ceiling of AGM office fell, one
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iअन्य कर्मचारी बाल-बाल बचे, प्लास्टर गिरने से दफ्तर में मची अफरातफरी
I
I

I
Iरोडवेज डिपो के प्रभारी एजीएम ने जल्द छत की मरम्मत करने के दिए निर्देश
I
I
I
Iडिपो के एजीएम दफ्तर की छत का प्लास्टर अचानक टूट गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया। अन्य कर्मचारी बाल-बाल बचे। प्लास्टर गिरने से दफ्तर में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर प्रभारी एजीएम ने जल्द ही छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
I
Iरुड़की बस अड्डे का भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है। साथ ही छत का प्लास्टर गिरने का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से भवन की मरम्मत कराने की मांग की थी। इस पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने 28 मई को रुड़की बस अड्डे का निरीक्षण किया था। उन्होंने डिपो के भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते सोमवार को हादसा हो गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iदरअसल, रविवार को कुछ कर्मचारी दफ्तर के अंदर बैठकर कामकाज कर रहे थे। इस दौरान छत से प्लास्टर टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी घायल हो गया है। अन्य कर्मचारी बाल-बाल बचे। वहीं, छत का प्लास्टर गिरने से कर्मचारियों में अधिकारियों के खिलाफ रोष है। आरोप है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। ऐसे में उन्हें जान खतरे में डालकर काम करना पड़ रहा है। उधर, रुड़की डिपाे के प्रभारी एजीएम सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि दफ्तर की छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article