फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Plantation is necessary to save nature: Batra

प्रकृति बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी : बत्रा

Sat, 17 Jul 2021 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Plantation is necessary to save nature: Batra
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में नगर विधायक ने शेरपुर और पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पौधे रोपे। उन्होंने प्रकृति बचाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की। साथ ही रोपे गए पौधों का संरक्षण करने की भी शपथ ली।
विज्ञापन

शनिवार को शेरपुर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां सबसे ज्यादा प्रकृति के पर्व मनाए जाते हैं। हरेला इनमें से एक है। सावन में आने पर इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी और रामनगर के रामलीला मैदान में भी पौधरोपण किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता एनपी सिंह, ईई नवीन कुमार, नवीन कौशिक, प्रदीप नेगी, अतुल राणा, प्रमोद सैनी, अशोक सैनी, पंकज सवेजा, मयंक गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में हरेला पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, जिला प्रचारक नरेंद्र, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, उपप्रधानाचार्य प्रशासन कलीराम भट्ट ने विद्यालय परिसर में लगभग 51 औषधीय पौधे लगाए।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में मेयर गौरव गोयल को निगम की ओर से पौधे भेंटकर हरेला पर्व मनाया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उत्तराखंड में बेटियों को मायके से खुशहाली के रूप में हरियाली भेजने की परंपरा है। उन्होंने नगर की जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हमें अपने राज्य की इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए भी सुरक्षित रखना है। इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता के संवर्धन व सुवर्धन के लिए भी प्रयास करना है। इस अवसर पर नगर निगम के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, मनसा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पौधों के संरक्षण की शपथ ली
रुड़की। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश मंत्री धीर सिंह के नेतृत्व में सोलानी पुल पर फलदार पौधे रोपे। साथ ही पौधों के संरक्षण की शपथ ली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने जरूरी है। जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा है, यदि ये ऐसे ही चालू रहा तो जमीन से पेड़ों का नामोनिशान मिट जाएगी। इसलिए पर्यावरण बचाने के लिए पौधों को रोपना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष कपिल कश्यप, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड़, डॉ. राजेश वर्मा, चौधरी यतेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, रोटरी क्लब अपर गैंजीज ने हरेला पर्व पर 100 पौधे रोपे। बताया कि रोटरी क्लब का अगस्त तक 15 लाख पेड़ रोपने का लक्ष्य है। मौके पर क्लब की असिस्टेंट गवर्नर मुजीब मलिक, प्रेसिडेंट निधि शांडिल्य, शौर्य वालिया, आयुष बटला, रवि प्रकाश, रुचि हांडा, सानिया मलिक, ईशिता वालिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed