{"_id":"60bbc3b78ebc3e6ebb1a86a9","slug":"plantation-done-at-different-places-on-world-environment-day-roorkee-news-drn3807659167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर से देहात तक पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधोें की देखभाल करने का संकल्प लिया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
शनिवार को नगर निगम की ओर से बनाई गई वाटिका में पहुंचे सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वृक्ष जहां हमें छाया देते हैं, वहीं हमें ऑक्सीजन भी देते हैं। आज जिस कोरोना महामारी से हम गुजर रहे हैं, यदि हम वृक्षों को न काटते तो आज हमें यह दशा न देखनी पड़ती। मेयर गौरव गोयल और विधायक प्रदीप बत्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता और अजय प्रधान मौजूद रहे। वहीं, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से ऑनलाइन पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 150 छात्र-छात्राओं ने अपने घरों में पौधे रोपे। प्रबंधक मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। उधर, बीएसएम इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कार्यक्रम में पूर्व दर्जाधारी कॉलेज के प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा ने विद्यालय स्टाफ एवं समस्त छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार, ममतेश शर्मा, एनसीसी अधिकारी कैप्टन अजय कौशिक आदि मौजूद रहे। वहीं, देवभूमि सेवा संगठन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा किनारे घाट पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान शिवम गर्ग, अनूप बंसल, संदीप गोयल, अंशुल त्यागी, गौरव त्यागी व शिवम गोयल मौजूद रहे। उधर, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौरव कुमार, सतनाम सिंह, गौरव अरोड़ा, प्रशांत अग्रवाल, प्रभजोत सिंह, राहुल अरोड़ा, सुशील पुंडीर मौजूद रहे। वहीं, मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र में पौधे लगाए गए। उधर, समर्पण संस्था की ओर से पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा एवं कोरोना काल में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक प्रदीप बत्रा एवं महापौर गौरव गोयल ने संस्था के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। साथ ही गणेशपुर पुल पर शहीद सुनित सिंह नेगी की प्रतिमा के पास भी समर्पण संस्था और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ बीएस चौहान, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने पौधरोपण किया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी खुशहाल सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी मयंक गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रुड़की की ओर से पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेेहंदीरत्ता, नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप, महामंत्री कमल चावला आदि मौजूद रहे। उधर, चमन लाल महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने किया। भगवान शंकर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आनलाइन पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में नितिन प्रथम, संजलि दितीय, तनु तृतीय स्थान पर रही। वहीं, नेशनल कन्या इंटर कालेज में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य धनश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में साधना, रोजी मलिक, टीनू, बीना, सावेज, शाहनूर, टीनू, मीनाक्षी व भावना आदि ने भाग लिया।
--------------
प्रतियोगिता की आयोजित
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुल्तानपुर कस्बे के शिक्षा राज इंटर कॉलेज में की ओर से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कोमल, शिवानी, हिमांशी, वंशिका, वंश, गायत्री, अंशिका, प्रिया, संध्या, दीपा सैनी आदि छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सानू भट्ट, तुलसी देवी, वंदना गोसाई, पूनम सैनी, मयंक गोयल, नीरज राम आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
--------------
---------------
धनौरी रोड पर लगाए छायादार पौधे
पिरान कलियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मौसम अली और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने धनौरी रोड पर छायादार पौधे रौपे। इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है।
----------------
ऑनलाइन प्रतियोगिता मजें अरविंद रहे प्रथम
लक्सर। हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह एवं उपाध्यक्ष डॉ. प्रभावती, सचिव डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने मानव जीवन में पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में अरविंद कुमार ने प्रथम, अमित कुमार द्वितीय एवं वैशाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पालीवाल, उप प्राचार्य डॉ. अजीत राव, डॉ. सारिका माहेश्वरी ने सहयोग दिया।
--------------
पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
मंगलौर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलौर के नगर पालिका परिषद, कोतवाली परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य संस्थानों में पौधारोपण किया गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी लोगों को अपने आसपास पेड़ लगाने जरूरी हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजहर अली, अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।