{"_id":"694d269fc6769ae979036fbf","slug":"pilgrims-flocked-to-sabir-pak-on-account-of-nauchandi-jumerat-and-ajmer-urs-roorkee-news-c-5-1-drn1027-864240-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नौचंदी जुमेरात व अजमेर उर्स के कारण साबिर पाक में उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नौचंदी जुमेरात व अजमेर उर्स के कारण साबिर पाक में उमड़े जायरीन
विज्ञापन
नौचंदी जुमेरात और अजमेर शरीफ के सालाना उर्स के कारण पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में बृहस्पतिवार को जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे और अकीदत के साथ जियारत कर चादर व फूल पेश किए। साथ ही दुआएं मांगीं।
दरगाह साबिर पाक के साथ-साथ दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर भी दिनभर जायरीनों की आवाजाही बनी रही। नौचंदी जुमेरात पर हर महीने की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जायरीन हाजिरी लगाने पहुंचे। वहीं अजमेर शरीफ का उर्स चलने के कारण बसों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीन पिरान कलियर पहुंचे।
इससे दरगाह क्षेत्र और आसपास के बाजारों में दिनभर भीड़भाड़ रही। दिल्ली, बिहार, बरेली, पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, नजीबाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित कई शहरों से आए जायरीनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ दरगाह में जियारत की। जायरीनों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना पिरान कलियर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही गंगनहर घाट पर गोताखोरों की तैनाती भी की गई थी।