{"_id":"698f3ce1b22e51b25d0eb6d1","slug":"photos-of-outstanding-recovery-action-will-have-to-be-shared-in-the-group-roorkee-news-c-5-1-drn1027-900652-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बकाया वसूली की कार्रवाई के ग्रुप में साझा करने होंगे फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बकाया वसूली की कार्रवाई के ग्रुप में साझा करने होंगे फोटो
विज्ञापन
बोट क्लब स्थित ऊर्जा निगम के मंडल कार्यालय पर शुक्रवार सुबह राजस्व वसूली के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। इसी क्रम में बकाया उपभोक्ताओं से वसूली अभियान जारी है। विभाग को इसके लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया। अब मंडल के अधिकारी और कर्मचारी बकायादारों के दर पर जाकर राजस्व वसूली करेंगे। यदि बिल जमा करने में कोई आनाकानी करता है तो उसका कनेक्शन काटा जाएगा।
एसई विवेक राजपूत ने बताया कि मुख्य अभियंता (वितरण) एमआर आर्य के निर्देश पर कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई थी। बैठक में मंडल के अधिकारियों से जानकारी जुटाई गई कि किस डिवीजन में कितनी वसूली हुई है। कर्मचारियों को बताया गया कि 31 मार्च तक 400 करोड़ के लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर विद्युत आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रहती है उन क्षेत्रों को भी चिह्नित कर आगामी दिनों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए कार्य किए जाएं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वह बकाया वसूली के लिए फील्ड में जाने पर अपनी लाइव लोकेशन और मौके के फोटो भी विभाग के ग्रुप में साझा करें। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, अनूप कुमार सैनी, मोहम्मद उस्मान और आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।