फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People's outrage over road not being built

सड़क नहीं बनने पर दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 16 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
People's outrage over road not being built
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित क्षतिग्रस्त गंगौत्रीपुरम व लक्ष्मी विहार जाने वाला मुख्य मार्ग। - फोटो : ROORKEE
वार्ड नंबर एक में कॉलोनी विकसित होने के पांच साल तक भी मुख्य सड़क नहीं बनी है। इससे यहां रहने वाले लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाईवे से सड़क की गहराई इतनी है कि अक्सर यहां बुजुर्ग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। कॉलोनी के लोगों में सड़क नहीं बनने से जनप्रतिनिधियों को लेकर गुस्सा पनप रहा है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे आगामी विस चुनाव में किसी भी प्रतिनिधि को कॉलोनी में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन

शहर का वार्ड नंबर एक का काफी क्षेत्र कई साल से नगर निगम में शामिल हो गया था। इसके बाद यहां पर कई कॉलोनियां बनाई गईं। इन्हीं कॉलोनी में एक हरिद्वार हाईवे पर गंगोत्री कुंज और लक्ष्मी विहार कॉलोनियां हैं। इन कॉलोनियां के लोगों का कहना था कि कॉलोनी काटने के बाद बिल्डर ने तो कॉलोनी के अंदर नाली और सड़क बना दी, लेकिन हाईवे से कॉलोनी तक की सड़क पांच साल से बदहाल पड़ी है। कुलभूषण झांझी, सुभाष शर्मा और शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क की स्थिति ऐसी है कि यहां पर वाहनों से गुजरना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के दो लोग इस बदहाल सड़क पर वाहन से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। महेश शर्मा, नवीन भारद्वाज और सुरेंद्र गिरी ने बताया कि कई बार स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही सड़क पर मिट्टी आदि डलवाकर रास्ता समतल करवाया है। सुनील सैनी, सुशील शर्मा, राजीव गर्ग, राजदेव यादव और रामबाबू चौधरी का कहना था कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे कई बार नगर निगम के अधिकारियों के अलावा मेयर और विधायक से भी मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि हर बार आश्वासन देकर उन्हें शांत करा देते हैं, इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। भगत सिंह रावत, जितेंद्र सैनी, मुकेश यादव, रघुलाल, मनीष कुमार, प्रशांत शुक्ला और आयुष श्रोती आदि ने कहा कि सड़क जल्द नहीं बनाई गई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही अन्य सभी चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को कॉलोनी में वोट मांगने के लिए आने नहीं देंगे।
विज्ञापन

इन दोनों कॉलोनियों की मुख्य सड़क काफी चौड़ी है, जो बड़े बजट की है। इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग से बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
-गौरव गोयल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed