फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   people pointed out the traffic jam problem before DGP

डीजीपी के सामने उठाई जाम की समस्या

Fri, 06 May 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 06 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
people pointed out the traffic jam problem before DGP
पुलिस महानिदेशक पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए - फोटो : amarujala
डीजीपी के सामने उठाई जाम की समस्या पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे पुलिस महानिदेशक एम गणपति ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों संग शहरवासियों से समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान लोगों ने उन्हें शहर में यातायात और जाम की समस्या के बारे में बताया। साथ ही वीकेंड पर लगने वाले जाम और महीनों से खराब ट्रैफिक लाइटों की जानकारी दी। डीजीपी ने भी यातायात की समस्या को गंभीर बताया और समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


नगर निगम हाल में पुलिस के आला अधिकारियों संग पहुंचे डीजीपी एम गणपति का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग को बेहतर कर अपराध को काबू करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग के बिना पुलिस अधूरी है। लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने यातायात को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर रुड़की हाईवे पर जाम आम बात है, जिसके कारण शहर के संपर्क मार्ग भी पैक हो जाते हैं। यही नहीं हरिद्वार स्नान पर भी रुड़की में जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने ट्रैफिक में सुधार के लिए लगभग एक करोड़ की लागत से लगाई गई लाइटों के नहीं चलने पर भी सवाल उठाया। साथ ही यातायात कर्मियों की कमी से होने वाली समस्या पर भी चरचा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, व्यापारी नेता नवीन गुलाटी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमलीखेड़ा व लंढौरा चौकी का उद्घाटन
इमलीखेड़ा चौकी का उद्घाटन करने के बाद डीजीपी रुड़की नगर निगम में आयोजित बैठक में पहुंचे। उसके बाद डीजीपी काफिले के साथ लंढौरा पहुंचे। यहां भी उन्होंने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजनाएं तो बहुत बनती हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं होता। आवश्यकता इस बात कि है कि हम अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल, एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed