हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद और रुड़की के मंगलौर में बवाल हो गया। जिला पंचायत सीट टिकौला पर दोबारा मतगणना को लेकर आसपा समर्थकों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में एक चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पथराव करने वालों को दूर तक खदेड़ा। वहीं, पुलिस ने मौके से 36 बाइक और कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव की सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
Haridwar: ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार
जिला पंचायत सीट टिकौला पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने बसपा नेता राजेंद्र चौधरी के भतीजे अंशुल चौधरी थे। परिणाम आने के बाद अंशुल चौधरी के 275 वोटों से जीतने की घोषणा की गई। इस पर सुरेंद्र कुमार का आरोप था कि पहले उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया था और रीकाउंटिंग की मांग नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को दी।
करीब चार बजे वह समर्थकों के साथ मतगणना स्थल गुड़ मंडी पर पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस पर वह गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद चंद्रशेखर और महक सिंह ने समर्थकों को संबोधित करते हुए मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करने और कोर्ट की शरण लेकर न्याय दिलाने की बात कही फिर दोनों नेता चले गए लेकिन समर्थक काफी देर तक डटे रहे।
2 of 5
रुड़की में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उनके नेताओं के चले जाने के बाद जगह खाली करने को कहा तो नोकझोंक शुरू हुई। तभी समर्थकों में से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी होने पर पुलिसकर्मी भागकर गेट के भीतर घुस गए फिर हेलमेट पहनकर बाहर आए और लाठीचार्ज करते हुए दूर तक खदेड़ा। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने मौके से 36 बाइकों को ट्रक में भर लिया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया।
3 of 5
रुड़की में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
घायल पुलिस चौकी इंचार्ज समेत घायल सभी पुलिसकर्मियों को पहले सीएचसी मंगलौर और फिर सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, बहादराबाद में रोहालकी स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में चल रही मतगणना में आबिदपुर-भगतनपुर पंचायत सीट पर प्रधान पद के लिए दोबारा मतगणना कराने को लेकर बृहस्पतिवार की रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मतदान केंद्र के बाहर खड़े सैकड़ों समर्थकों ने बैरिकेंडिंग तोड़ते हुए पथराव कर दिया।
4 of 5
रुड़की में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने पथराव करने वालों को खदेड़ दिया। पथराव करने वाले खेतों के रास्तों से भाग निकले। घटना से मतगणना बाधित रही और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। आबिदपुर-भगतनपुर पंचायत सीट पर ग्राम प्रधान पद के बबली और अफजाल के वोटों की गिनती को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मतगणना में बबली जीत गई थी। लेकिन दूसरे पक्ष अफजाल के अभिकर्ता दोबारा मतगणना की मांग करने लगे। दोबारा मतगणना के बाद भी बबली जीत गई। इससे दूसरे पक्ष ने प्रशासन पर मिलीभगत कर बबली को जिताने का आरोप लगाते हुए फिर से मतगणना करने की मांग करते हुए रात साढ़े सात बजे नारेबाजी शुरू कर दी।
5 of 5
हरिद्वार में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र के बाहर सैकड़ों समर्थक आक्रोशित हो गए। बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने रोका तो पथराव कर दिया। जिससे कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव में पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान सहित कई पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।