फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People are suffering due to unannounced power cuts

Roorkee News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो रहे लोग

Wed, 22 Apr 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to unannounced power cuts
भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही मंगलौर कस्बे में अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अनियमित सप्लाई और मध्य रात्रि में हो रही कटौती से नाराज हिंदू जागरण मंच ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक आलोक शर्मा ने बताया कि कस्बे में बिजली कटौती का कोई निश्चित समय तय नहीं है। सुबह की कटौती के साथ-साथ अब पिछले कुछ दिनों से रात 11 से 12 बजे के बीच एक से डेढ़ घंटे के लिए बिजली काटी जा रही है। आधी रात को सप्लाई बाधित होने से उमस और मच्छरों के कारण छोटे बच्चों व बुजुर्गों की नींद खराब हो रही है। आलोक शर्मा ने पत्र में कहा कि देर रात बिजली गुल होने के कारण स्कूली बच्चों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है जिससे उन्हें सुबह के समय स्कूल जाने और पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मध्य रात्रि की इस अघोषित कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई गई तो जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed