फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People are making rounds of the department to get ration cards made

Roorkee News: राशन कार्ड बनवाने लिए विभाग के चक्कर काट रहे लोग

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
People are making rounds of the department to get ration cards made
I-आचार संहिता समाप्त होने के बाद राशन कार्ड बनाने दिया जा रहा आश्वासन
विज्ञापन

I
Iराशन कार्ड बनवाने के लिए लोग खाद्य आपूर्ति विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं। कभी वहां साइट न चलने की बात कही जाती है तो कभी कुछ और। फिलहाल आचार संहिता लगी होने की बात कहकर राशन कार्ड बनवाने आने वालों को लौटाया जा रहा है।I
I
I
Iशहर से देहात तक तमाम ऐसे लोग हैं जिनके राशनकार्ड नहीं बन पाए हैं। उनके कार्य में नाम ठीक कराने, नाम बढ़ाने व नाम कटवाने आदि की समस्याएं हैं। लोग प्रतिदिन खाद्य पूर्ति विभाग में राशन कार्ड बनवाने व उन्हें ठीक करवाने के लिए पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि पहले कई दिनों तक उन्हें बताया गया था कि साइट न चलने की वजह से दिक्कत आ रही है। अब कहा जा रहा है कि आचार संहिता लगी है।
विज्ञापन

I
Iलोगों का कहना है कि कार्ड में नाम भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा नाम को ठीक तक नहीं किया जा रहा है। इससे राशन लेने में दिक्कत आ रही है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि नए कार्ड अभी नहीं बन रहे हैं। नगर निकाय चुनाव होने के चलते यह काम रोका गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद राशन कार्ड फिर से बनवाने शुरू कर दिए जाएंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed