फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   PCR mobster rule Uglega

पीसीआर में डकैत उगलेगा राज

Sun, 26 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Sun, 26 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। डकैती के आरोपी की रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर दी है। सोमवार को आरोपी से पुलिस पूछताछ कर डकैती का सामान बरामद करने और घटना से जुड़ी अन्य बातों की जानकारी लेगी। इस मामले में एक आरोपी को पीसीआर पर लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत सोलानीपुरम निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोफिक के घर पर 23 सितंबर 2015 को बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। बदमाशों ने तमंचों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। दो माह पहले पुलिस दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने तौफिक  निवासी खतौली, परवेज और आसिफ नाम के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों बदमाशों ने पूछताछ में मोफिक और कमला नर्सिंगम होम रुड़की में डाकैती डालने की बात कबूल की थी। जिसके चलते कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने तीनों का बी-वारंट कोर्ट से मांगा था। पिछले माह पुलिस परवेज को बी-वारंट पर रुड़की लाई थी। इसके बाद उसे पीसीआर पर लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


इसी मामले में अब पुलिस तौफिक निवासी खतौली को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रुड़की जेल लाई है। कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी तौफिक को पीसीआर पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट ने पीसीआर मंजूर कर दिया। सोमवार से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक की आरोपी तौफिक को पीसीआर मिली है। पीसीआर के दौरान प्रोपर्टी डीलर मोफिक के यहां हुई डकैती के संबंध में पूछताछ की जाएगी। साथ लूटे गए माल को भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में एक आरोपी आसिफ को भी बी-वारंट पर तिहाड़ जेल से रुड़की लाया जाएगा। फिलहाल वह किसी अन्य मामले में बी-वारंट पर मुंबई जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed