फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rajesh Kumar elected branch president in Jal Sansthan Employees Union elections in Roorkee

Roorkee News: रुड़की में जल संस्थान कर्मचारी संगठन के चुनाव में राजेश कुमार बने शाखा अध्यक्ष

Thu, 29 Oct 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 29 Oct 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Kumar elected branch president in Jal Sansthan Employees Union elections in Roorkee
रुड़की में गांधी वाटिका में हुआ चुनाव, नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन से उम्मीदें, एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई
रुड़की। जल संस्थान कर्मचारी संगठन की रुड़की शाखा का द्विवार्षिक चुनाव गांधी वाटिका, पंप हाउस परिसर स्थित शाखा कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेश कुमार को शाखा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव संपन्न होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारी ने कहा कि विभाग और कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा लड़ेंगे। महामंत्री सनी कुमार के अनुसार, चुनाव में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। राजकुमार और अनिल कुमार शर्मा को संरक्षक बनाया गया। वहीं बालेश्वर को उपाध्यक्ष, जयकुमार को उपसचिव, फिरोज मुख्तार को कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजेश कुमार सैनी को प्रचार मंत्री और रविता देवी को संपरिक्षक चुना गया।

-----------
नई कार्यकारिणी में इन सदस्यों को मिली जगह
कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कमरुल इस्लाम, मोहम्मद रिहान, अजय अग्रवाल, सरताज मेहंदी और नरेश कश्यप को शामिल किया गया। चुनाव के बाद संगठन की नई टीम से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed