फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pauri Garhwal leads in e-KYC, while Haridwar and Udham Singh Nagar are slowing down

Roorkee News: ई - केवाईसी में पौड़ी गढ़वाल अव्वल, हरिद्वार और ऊधमसिहनगर में रफ्तार धीमी

Sun, 10 May 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 10 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Pauri Garhwal leads in e-KYC, while Haridwar and Udham Singh Nagar are slowing down
ई - केवाईसी में पौड़ी गढ़वाल अव्वल, हरिद्वार और ऊधमसिहनगर में रफ्तार धीमी
विज्ञापन

ई - केवाईसी में पौड़ी गढ़वाल अव्वल, हरिद्वार और ऊधमसिहनगर में रफ्तार धीमी



33 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की ई - केवाईसी होना बाकि प्रदेश में

राजीव नामदेव



लक्सर। प्रदेश में चल रही राशनकार्ड के सत्यापन की प्रक्रिया में अभी तक 33 लाख से अधिक लोगों की ई - केवाईसी नहीं हुई है। पूर्ति विभाग निर्धारित समयसीमा 30 मई तक ई - केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्डधारकों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए विभाग ने मेरा ई - केवाईसी एप भी लांच किया है लेकिन हरिद्वार और ऊधमसिंनगर जनपद जनपदों में कार्डधारकों की अधिक संख्या होने से यहां 30 मई तक सभी राशनकार्ड का सत्यापन करा पाना विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। ई - केवाईसी के मामले में पौड़ी गढ़वाल जनपद प्रदेश में अव्वल है। यहां लगभग 80 फीसदी यूनिट का सत्यापन हो चुका है। दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग 73 और 72 फीसदी के साथ उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर है। हरिद्वार और ऊधमसिंनगर जनपदों में अभी तक लगभग 62 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही ई - केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है। शासन के निर्देश पर राशनकार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों के लिए 30 मई तक ई - केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। ई - केवाईसी नहीं कराने पर व्यक्ति को खाद्यान्न वितरण बंद हो सकता है।



---

3303909 उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकि


लक्सर। उत्तराखंड में कुल 2335150 राशनकार्डधारक हैं। इन राशनकार्ड में 9473349 यूनिट दर्ज हैं। इनमें से 6169440 यूनिट की ई - केवाईसी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जबकि 3303909 उपभोक्ताआंे का सत्यापन होना बाकि है।
विज्ञापन




---

उचित दर विक्रेताओं के साथ ही कार्डधारक मेरा ई - केवाईसी एप के माध्यम से स्वयं भी ई - केवाईसी करा सकते हैं। उपभोक्ताओं को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। - मुकेश पाल, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद कुल यूनिट ई केवाइसी पेडिंग


अल्मोड़ा 616385 348647 267738

बागेश्वर 257049 154154 102895



चमोली 340059 210540 129519

चंपावत 262343 170052 92291



देहरादून 1461940 983081 478859

हरिद्वार 1660305 1033146 627159



नैनीताल 951910 651102 300808

पौड़ी गढ़वाल 584087 463506 120581



पिथौरागढ़ 429587 264167 165420

रुद्रप्रयाग 222381 162900 59481



टिहरी गढ़वाल 575325 379280 196045

ऊधमसिंहनगर 1819105 1137159 681946



उत्तरकाशी 292873 211706 81167

नोट - सत्यापन के आंकड़े 8 मई तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed