फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Patients longing for treatment in the absence of doctors

डॉक्टरों के अभाव में इलाज को तरसे मरीज

Thu, 18 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Patients longing for treatment in the absence of doctors
रुड़की सिविल अस्पताल में एक चिकित्सक के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन। - फोटो : ROORKEE
सिविल अस्पताल में कुछ डॉक्टरों के अवकाश पर जाने और कुछ की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगी होने के चलते मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। कुछ मरीजों को निराश लौटना पड़ा तो कुछ लंबी लाइनों में लगकर डॉक्टर तक पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम बदलने से सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आए दिन 400 से ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। दरअसल, बृहस्पतिवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव अवकाश पर थे। इसके अलावा हड़्डी के एक डॉक्टर की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगी है तो दूसरे डॉक्टर राजकुमार की ड्यूटी ओटी में थी। ऐसे में हड्डी संबंधित मरीजों को निराश लौटना पड़ा। वहीं, एक फिजीशियन की ड्यूटी भी चारधाम यात्रा में है जबकि इस समय सर्दी, खांसी, जुकाम आदि के मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ रही है। ऐसे में इन मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ मरीजों को डॉक्टरों को दिखाने के लिए उनके कमरे के बाहर लंबी लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। वहीं, कुछ मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि जो डॉक्टर अवकाश पर गए थे, उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। प्रयास किया गया कि मरीजों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed